Thursday, June 27, 2024
Homeऑटोमोबाइल्सBMW i7 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के मुरीद हुए अभिनेता अजय देवगन, किया...

BMW i7 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के मुरीद हुए अभिनेता अजय देवगन, किया अपने कलेक्शन में शामिल, यह रही कीमत

BMW i7 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के मुरीद हुए अभिनेता अजय देवगन, किया अपने कलेक्शन में शामिल, यह रही कीमत

Ajay devgan buy BMW i7 Electric Car : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पास कई लग्जरी कारें हैं। अब उनके कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल हो गई हैं। जो यह हैं। अब इस इलेक्ट्रिक कार में अभिनेता सवारी करते हुए नजर आएंगे।

BMW i7 Electric Car : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को आपने फिल्मों में कार और बाइक स्टंट करते देखा होगा। असल जिंदगी में भी उन्हें कारों से काफी लगाव है। उनकी पत्नी काजोल और बेटी नीसा देवगन को भी अक्सर लग्जरी कारों में देखा जाता है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने कारों के कलेक्शन में पहली इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया है। कारटोक की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बीएमडब्ल्यू की सुपर लग्जरी ईवी बीएमडब्ल्यू आई7 खरीदी है। हम आपको जानकारी देते हैं कि BMW i7 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

BMW i7 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के मुरीद हुए अभिनेता अजय देवगन, किया अपने कलेक्शन में शामिल, यह रही कीमत

BMW i7 Electric Car : कार दो इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा संचालित होती है जो एक साथ 544 हॉर्सपावर और 745 एनएम का टार्क पैदा करती है। यह फुल चार्ज पर 550 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करता है। BMW i7 की टॉप स्पीड 239 kmph है। यह 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

BMW i7 Electric Car : बीएमडब्ल्यू आई7 का केबिन बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज जैसा है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए बड़े कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। कार की छत पर 31.3-इंच, 8K सिनेमा स्क्रीन लगी है, जो Amazon Fire TV के माध्यम से वीडियो स्ट्रीम कर सकती है। इस स्क्रीन को एचडीएमआई पोर्ट के माध्यम से पीएस5 से भी जोड़ा जा सकता है और चलते-फिरते गेमिंग का आनंद लिया जा सकता है।

BMW i7 Electric Car : इस इलेक्ट्रिक कार के पिछले दरवाजों में 5.5 इंच का टचस्क्रीन है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल और सीटों को नियंत्रित करता है। अजय देवगन के कार कलेक्शन में यह इकलौती सुपर महंगी कार नहीं है। उनके पास Mercedes S 450 4MATIC, Rolls-Royce Cullinan, Mercedes Maybach GLS600, Range Rover Vogue, Audi Q7, Mini Cooper भी है।

Also Read – 108 MP कैमरे वाले realme 10 Pro+5G फोन में मिल रही बंपर छूट, कीमत 25,999, खरीदे 2000 में, यह रहा ऑफर

RELATED ARTICLES