Thursday, July 4, 2024
HomeदेशDA Hike News : केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने जा रहा...

DA Hike News : केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने जा रहा बढ़ा इजाफा, बढ़ जाएगी इतनी सैलरी

DA Hike News : केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होने जा रहा बढ़ा इजाफा, बढ़ जाएगी इतनी सैलरी

DA Hike News : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए यह खबर बड़े काम की हैं। क्योंकि उनकी सैलरी में अब बढ़ा इजाफा होने जा रहा है। अब सभी की बेसिक सैलरी कई गुना बढ़कर मिलने वाली हैं।

DA Hike News : दरअसल यह बात तो आप सुनते आए होंगे कि हर 6 माह में मंहगाई भत्ता बढ़ने वाला है। जो बढ़ता भी है। जिसका केन्द्रीय कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार भी रहता है। क्योंकि महंगाई बढ़ती है तो भत्ता भी उसी अनुपात में बढ़ता है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा इजाफा होता है। ऐसे में महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन को समझना जरूरी हो जाता है। केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कई कंपोनेंट शामिल होते हैं। जैसे फिटमेंट फैक्टर व दूसरा अप्रेजन। इन दोनों के बेस पर भी सैलरी का निर्धारण होता है। ऐसे में फिटमेंट बढ़ेगा तो सैलरी भी अपने आप बढ़ जाएगी। अब बड़ी खबर यह है कि बिना फिटमेंट फैक्टर और अप्रेजन के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा इजाफा होने जा रहा है।

तो ऐसे 0 हो जाएगा महंगाई भत्ता

DA Hike News : बता दें कि साल 2016 के मेमोरेडम में यह साफ यि गया था कि जैसे ही मंहगाई भत्ता 50 फीसदी यानी कि बेसिक सैलरी का 50 फीसदी होगा। इसे शून्य कर दिया जाएगा। जिससे साफ है कि 0 होने के बाद अभी जो महंगाई भत्ता है 42 फीसदी मिल रहा है। जो फिर से 1 फीसदी व 2 फीसदी से शुरू होगा। ऐसा इसलिए होगा कि महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंचने पर बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों अपनी सैलरी के रिविजन के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना होगा। जबकि पहले मंहगाई भत्ता 100 फीसदी से आगे निकल जाता था, छठे वेतन में यह फॉर्मूला था।

तो इतनी बढ़ जाएगी केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी

DA Hike News : वर्तमान समय में पे बैड लेवल-1 पर 18000 रूपए बेसिक सैलरी है। जो कि सबसे न्यूनतम बेसिक है। यदि इसकी कैलकुलेशन देखे तो अभी 7560 रूपए महंगाई भत्ता मिलता है। यदि यही कैलकुलेशन 50 फीसदी महंगाई भतते पर देखे तो 9000 रूपए मिलेंगे। अब यहां कैच आता है कि 50 फीसदी डीए होते ही इसे जीरो करके बेसिक सैलरी में एड कर दिया जाएगा। जिससे 18000 रूपए वाली सैलरी 9000 रूपए बढ़कर 27000 पहुंच जाएगी। जिसके बाद महंगाई भत्ता 27000 रूपए पर कैलकुलेट होगा। ऐसे में 0 होने के बाद यदि 3 फीसदी डीए बढ़ता है तो 810 रूपए महीना उसकी सैलरी हो जाएगी।

कब तक एड होगा बेसिक सैलरी में 9000 रूपए

DA Hike News : वर्तमान समय में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। तो वहीं अगला रिविजन जुलाई 2023 में किया जाना है। जिसमें 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे साफ है कि जुलाई के बाद 46 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसी प्रकार जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते के रिविजन पर नजर रखनी होगी। यदि वो 4 फीसदी बढ़ता है तो यह 49 फीसदी हो जाएगा। 50 फीसदी महंगाई भत्ता पहुंचते ही यह 0 हो जाएगा। जिससे साफ है कि जुलाई 2024 में बढ़ी हुई बेसिक सैलरी पर ही महंगाई भत्ता जुड़ जाएगा। यदि यह 49 फीसदी ही रहता है तो जुलाई 2024 तक का इंतजार करना होगा।

4 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike News : केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा मार्च में किया गया था। जबकि यह लागू जनवरी 2023 में हुआ था। अब जुलाई 2023 से अगले महंगाई भत्ते का ऐलान होगा। उम्मीद है कि समें 4 फीसदी का इजाफा होगा। एक्सपर्ट की माने तो जिस तरह से महंगाई के हालात है और दो महीने से सीपीआई आईडब्लू के आंकड़े आए हैं। उससे क्लीयर है कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की तेजी जाएगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि महंगाईभत्ता जुलाई में 46 फीसदी हो सकता है।

Also Read- Pan Card धारकों की बढ़ी मुसीबत, एक माह के अंदर नहीं कराया यह काम तो खर्चनी होगी मोटी रकम!

RELATED ARTICLES