Thursday, July 4, 2024
Homeऑटोमोबाइल्सलड़कियों की फेवरेट Honda Activa को Hero की इस बाइक ने दी...

लड़कियों की फेवरेट Honda Activa को Hero की इस बाइक ने दी मात, सेल्स मामले में किया टॉप

लड़कियों की फेवरेट Honda Activa को Hero की इस बाइक ने दी मात, सेल्स मामले में किया टॉप

Honda Activa Vs Hero Splendor bike : होण्डा एक्टिवा स्कूटी बेहद लोकप्रिय है। इसे लड़कियों की फेवरेट बाइक भी कहा जाता है। सड़कों पर लड़कियां इसमें खूब फर्राटे मारती है। लेकिन सेल्स के ताजा आंकड़े हैरान करने वाले है। हीरो की एक बाइक ने सेल्स के मामले में होण्डा एक्टिवा को काफी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल हीरो की जिस बाइक की हम बात कर रहे हैं वह हीरो स्प्लेण्डर बाइक (Hero Splendor bike) है। जिसने अप्रैल 2023 में 2 लाख 65,225 यूनिट की बिक्री की है। लिहाजा यह बाइक मासिक चार्ज पर टॉप पर पहुंच गई है। बात करें होण्डा एक्टिवा (Honda Activa) की तो हीरो की स्प्लेण्डर बाइक ने 20,000 यूनिट के अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

हीरो स्प्लेण्डर बाइक की बिक्री

हीरो स्प्लेण्डर बाइक (Hero Splendor bike) ने बिक्री के मामले में साल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। तो वहीं मार्च 2023 की तुलना में मोम की बिक्री में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सुपर स्प्लेण्डर बाइक ने पिछले कुछ माह में 34,681 यूनिट के साथ 8 प्रतिशत साल सर साल वृद्धि दर्ज की है।

होण्डा एक्टिवा की तगड़ी डिमाण्ड

होण्डा एक्टिवा (Honda Activa) स्कूटी भले ही सेल्स के मामले में हीरो स्प्लेण्डर बाइक (Hero Splendor bike) से साल 2023 में हजारों अंतर से पीछे रही हो। लेकिन इसकी डिमाण्ड पिछले साल की तुलना में इस साल 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। मार्च 2022 में होण्डा एक्टिवा की बाइक 1,63357 यूनिट की बिक्री हुई थी। तो वहीं साल 2023 में 2,46,016 यूनिट की बिक्री हुई है। इस प्रकार होण्डा एक्टिवा एवं हीरो स्प्लेण्डर बाइक के बीच 19,219 यूनिट का सेल्स अंतर देखने को मिला है।

Also Read- 5 जून से पहले उठा लें ऑफर का लाभ, Era Electric Bike में मिल रही 50,000 की छूट, 6 सेकड़ में पकड़ती है 64किमी की रफ्तार

RELATED ARTICLES