Sunday, July 7, 2024
Homeअन्यLIC Policy : 50 रूपए से कम की बचत कर पाएं 25...

LIC Policy : 50 रूपए से कम की बचत कर पाएं 25 लाख का बंपर रिटर्न

LIC Policy : 50 रूपए से कम की बचत कर पाएं 25 लाख का बंपर रिटर्न

LIC Policy : एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में आप 50 रूपए से कम का निवेश करके 25 लाख रूपए तक का बंपर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी है। जहां देश का एक बड़ा तपका निवेश करता हैं। कंपनी हर वर्ग के लोगों के लिए ढेर सारी पॉलिसियां पेश करती है। इसी में से एक हैं जीवन आनंद पॉलिसी है। जैसा पॉलिसी का नाम है, वैसा इसका काम भी हैं। यहां आप हर दिन एक छोटी रकम बचत करके एक मोटा पैसा बना सकते हैं। इस पॉलिसी का प्रमुख उद्देश्य भी यही है कि कम पैसे निवेश में लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाए।

Also Read- PPF खाते पर लेना चाहते हैं तो जाने लें ब्याजदर, नियम और शर्ते, लोन की प्रक्रिया

25 लाख पाने कितना करना होगा निवेश

LIC Policy : एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में प्रतिदिन आप 45 रूपए की बचत करके मैच्योरिटी पर 25 लाख रूपए का बंपर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस पॉलिसी में आप महीने, छमाही, तिमाही अथवा वार्षिक किश्त आप्शन को चुन सकते हैं। यदि आप महीने की किश्त आप्शन को चुनते हैं तो आपको 1358 रूपए देना होगा। जबकि वार्षिक 16,300 रूपए की राशि देनी होगी। इस प्रकार आप मैच्योरिटी का 35 साल आप्शन चुन कर 25 लाख रूपए का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी मिलता है लाभ

LIC Policy : इस पॉलिसी में खास बात यह है कि यदि पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी मैच्योरिटी के समय से पहले मृत्यु हो जाती हैं तो नॉमिनी को 125 फीसदी का रिटर्न दिया जाता है। निवेश को यह पॉलिसी बोनस का लाभ भी देती है। इस पॉलिसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप किसी एजेंट से ले सकते हैं। बता दें कि पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी लेने के बाद ही यहां निवेश करें।

Also Read- माइलेज की अम्मा Bajaj Platina अब 15500 की कीमत में लाएं घर, यहां हो रही धड़ाधड़ सेलिंग

RELATED ARTICLES