Thursday, July 4, 2024
Homeमध्य प्रदेशRewa : आटो चालक हो जाए सावधान! मिली यह कमियां तो सीधे...

Rewa : आटो चालक हो जाए सावधान! मिली यह कमियां तो सीधे कटेगा 10 हजार का चालान

Rewa : मनगवां पुलिस ने 8 आटो चालकों पकड़कर वसूले 80 हजार

Rewa : आटो का चालन करते समय सभी प्रकार के कागजात दुरूस्त रखें। क्योंकि पुलिस कभी भी आपके वाहनों की चेकिंग कर सकती हैं। यदि शासन के नियमानुसार कागजात में कमी पाई गई तो सीधे 10 हजार रूपए का चालान भरना पड़ सकता हैं।

दरअसल रीवा पुलिस इन दिनों आटो की सघन चेकिंग कर रही हैं। उनके दस्तोवेजों की जांच कर रही हैं। जो आटो संचालक पूरे दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर रहे हैं उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मनगवां पुलिस ने 8 आटो को पकड़ा

मनगवां पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चालकर 8 आटो को पकड़ा है। इन आटो संचालकों के पास वाहन संचालन के कागजात नहीं मौजूद थे। जिस पर मनगवां पुलिस ने आटो को जब्त करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी वाहन चालकों पर 10-10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। 8 आटो से 80 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया है।

कार्रवाई में ये लोग रहे शामिल

आटो की सघन चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पटेल, उप.निरी. रामखेलावन वर्मा, सउनि. नारायण पाण्डेय सउनि. धीरेन्द्र सिंह, सउनि. पदमेश मिश्रा, सउनि. शियाशरण रावत आर. 454 प्रमोद कुमार बारस्कर, आर. 212 अवधराज सिंह, आर. 674 कृष्णकान्त शर्मा शामिल रहे।

Also Read- Rewa temperature : 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रीवा का तापमान, बढ़ी ठण्ड

RELATED ARTICLES