Sunday, July 7, 2024
Homeमध्य प्रदेशRewa temperature : 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रीवा का तापमान, बढ़ी ठण्ड

Rewa temperature : 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रीवा का तापमान, बढ़ी ठण्ड

Rewa temperature : ठण्ड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। बीती रात रीवा का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। बात करें पिछले चौबीस घंटे की तो 0.6 डिग्री गिरावट के साथ 8.8 डिग्री पहुंच गया था। जबकि दिन का तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहा है। मौसम विभाग से जुड़े जानकार बताते है कि दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। जिससे दिन में भी ठण्ड का एहसास होना शुय हो जाएगा। हालांकि अभी शाम होते ही ठण्ड सताने लगती है।

नवम्बर माह के अंत बढ़ेगा ठण्ड

मौसम विशेषज्ञ बताते है कि नवम्बर माह के अंत तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जिससे ठण्ड का असर भी बढ़ जाएगा। अभी खिली धूप की वजह से ठण्ड का एहसास दिन में कम होता है। लेकिन नवम्बर माह के अंदर दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। जिससे दिन में ठण्ड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

हवाएं भी दिखाएंगी असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी खिली धूप की वजह से चल रही हवाओं का असर कम देखने को मिल रहा है। लेकिन जैसे ही दिन का तापमान लुढ़का सर्द हवाएं भी ठण्ड व गलन बढ़ाएगी। दिसम्बर माह तक सर्दी पूरे शबाब पर होगी। इस दरम्यान सर्द हवाएं तेज व धूप न के बराबर होगी। जनवरी के माह में ठण्डी काफी पड़ेगी।

Also Read- Rewa : 8 अधीक्षकों को अपर कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 3 दिन के भीतर संतोषप्रद जवाब न मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

RELATED ARTICLES