Thursday, July 4, 2024
Homeमध्य प्रदेशRewa : नेशनल हाईवे का सफर हुआ महंगा, अब सतना व सिरमौर...

Rewa : नेशनल हाईवे का सफर हुआ महंगा, अब सतना व सिरमौर मार्ग में भी देना पड़ेगा टोल टैक्स

Rewa : नेशनल हाईवे में सफर करना वैसे भी पहले से महंगा था। कारण इन मार्गो पर वाहन संचालक को टोल टैक्स देना पड़ता था। लेकिन अभी तक कई ऐसे मार्ग से जो टोल टैक्स फ्री थे। लेकिन अब यहां भी यात्रियों को टोल देना होगा।

रिपोर्ट की माने तो अब सिरमौर मार्ग में टोल टैक्स देना होगा। खबरों की माने तो रीवा से सिरमौर जाने वाले मार्ग में पल्हान गांव के पास टोल प्लाजा बनाया गया है। बताते चले कि रीवा से सिरमौर जाने वाला यह मार्ग टू लेन है। जिसे साल 2021 में बनाया गया था। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एपीसी द्वारा 100 करोड़ की लागत से तैयार करवाया गयाा था। 37 किलोमीटर रेंज वाला यह मार्ग अभी तक टोल टैक्स फ्री था। इस मार्ग में सफर करने वाले वाहन संचालकों को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगता था। लेकिन अब इस मार्ग पर भी टोल टैक्स वसूली का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सतना मार्ग में भी लगेगा टोल टैक्स

रीवा से सतना जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक टोल टैक्स फ्री था। हालांकि अभी इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन इस मार्ग में टोल टैक्स वसूलने की पूरी तैयारी हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह मार्ग भी जल्द टोल टैक्स वसूलने की कटेगरी में आ जाएगा। रिपोर्ट की माने तो रीवा सतना राजर्म में बेला के बहेलिया भाठ में टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल टैक्स वसूलने के लिए टेण्डर निकाला गया है। जैसे ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी इस मार्ग में भी वाहनों को टैक्स देना होगा।

Also Read- nysa Devgan है बॉलीवुड की पॉपुलर स्टारकिड्स, विदेशों में बस रूकवाकर लोग लेते हैं आटोग्राफ

RELATED ARTICLES