Thursday, July 4, 2024
Homeधर्मvat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रती महिलाएं भूल से भी...

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रती महिलाएं भूल से भी न करें यह काम!

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रती महिलाएं भूल से भी न करें यह काम!

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 को इस साल मनाया जा रहा हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। फेरी लगाती हैं, दिनभर उपवास रखती हैं। ऐसे में यदि आप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो इस दिन भूल से भी आपको यह काम नहीं करना चाहिए।

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रत हर साल जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को पड़ रही हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर व्रत रहती हैं। वट वृक्ष की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। वट वृक्ष पर सूत का धागा बांधती हैं। वट वृक्ष की फेरी लगाती हैं। आज गांव हो या शहर वट वृक्ष पर महिलाओं की खासा भीड़ देखी जा सकती हैं। सुबह से ही महिलाएं इस व्रत की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। वट सावित्री व्रत को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो महिला विधि पूर्वक इस व्रत को रखती है वह अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री पूजन शुभ मुर्हूत

vat savitri vrat 2023 : ज्योतिषविद्ों की माने तो वट सावित्री पूजन का शुभ मुर्हूत 19 मई को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर पूरा दिन रहने वाला हैं। तो वहीं अमास्या तिथि की शुरूआत 18 मई की रात 9 बजकर 42 मिनट से शुरू हुई है। जो 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहने वाली हैं। ऐसे में व्रती महिलाएं दिन में कभी वट वृक्ष की विधि-पूर्वक पूजा कर सकती हैं।

वट सावित्री व्रती महिलाएं न करें यह काम

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री त्यौहार पर व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ खास चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। जैसे इस दिन महिलाएं काले कपड़े बिल्कुल भी धारण न करें। इसके अलावा सफेद वस्त्र भी धारण करने से बचे। इस दिन ब्लैक एण्ड व्हाइट चूडियां पहनना भी अशुभ माना जाता है।

Also Read- Akshaya Tritiya पर करें डिजिटल गोल्ड में निवेश, न रहेगी शुद्धता की टेंशन, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

RELATED ARTICLES